{"_id":"693078f84febffc1e5007fce","slug":"fares-are-same-yet-roadways-buses-are-not-getting-passengers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-149156-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किराया सामान, फिर भी रोडवेज बसों को नहीं मिल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किराया सामान, फिर भी रोडवेज बसों को नहीं मिल रहे यात्री
Wed, 03 Dec 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज बसों का समय निर्धारित न होने से यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बसों को भी पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल रहे हैं। यह हाल तब है जब रोडवेज बसों का किराया डग्गामार वाहनों के बराबर ही है।
पीलीभीत डिपो से करीब 103 बसों का संचालन किया जा रहा है। लंबी दूरी मार्ग पर संचालित बसों का समय निर्धारित किया गया है। दिल्ली मार्ग पर हर घंटे में बस भेजे जाने का दावा किया जाता है। वहीं पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर करीब चार बसों का संचालन किया जा रहा है। जहां डग्गामार वाहन चालक 50 रुपये लेते है। रोडवेज बस 53 रुपये किराया ले रही है। बसों के संचालन का निर्धारित समय न होने के कारण यहां पहुंचने वाले यात्री घंटों भटकने के बाद सवारी वाहन या मालवाहक वाहन से सफर कर रहे हैं। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया है कि बसों का संचालन निर्धारित समय पर किया जा रहा है। अगर कहीं कोई दिक्कत है, तो इसे दिखाया जाएगा।
ओवरब्रिज बनने के बाद हट गया सहायता केंद्र
स्थानीय डिपो की बसों का संचालन नौगवां चौराहे से किया जाता है। कुछ समय पहले चौराहे पर रोडवेज डिपो की ओर से सहायता केंद्र बनाया गया था। जहां कर्मचारी आमजन को बसों के आने-जाने की जानकारी देते थे। ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के बाद यहां से इसे हटा दिया गया था। इसके बाद यहां पर दोबारा से सहायता केंद्र नहीं बनाया गया। वही असम चौराहे पर तो इसको लेकर कोई व्यवस्था ही नहीं है।