फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fardeen of Pilibhit won in freestyle swimming

फ्री स्टाइल तैराकी में पीलीभीत के फरदीन ने मारी बाजी

Thu, 18 Aug 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fardeen of Pilibhit won in freestyle swimming
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-19 में सौ मीटर फ्री स्टाइल में पीलीभीत के फरदीन और अंडर 17 में पचास मीटर फ्री स्टाइल में बरेली के अनिकेत पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

स्टेडियम के तरणताल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस गृजेश कुमार चौधरी ने किया। पीलीभीत और बरेली के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता तीन वर्ग में हुई। अंडर-14 में पचास मीटर बैक स्ट्रोक में पीलीभीत के ललित प्रथम रहे। दो सौ मीटर में ब्रेेस्ट स्ट्रोक में बालक वर्ग से बरेली के अश्मित सहाय पहले स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में पीलीभीत के आकाश तो 200 मीटर फ्री स्टाइल में बालक वर्ग से रत्नेश कुमार विजेता रहे। बालिका वर्ग-17 में बरेली से वैष्णवी थापा ने 100 मीटर में पहला स्थान प्राप्त किया। जिला सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित प्रतिभागी दिनांक नौ से 11 सितंबर तक कानपुर में आयोजित प्रदेशीय विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निक्की सहाय ने की। आयोजन एसआरएम इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक गजेंद्र पाल सिंह द्वारा कराया गया। डॉ. आरवी तिवारी, रूबी कुमारी, रोहित वर्मा, राजेश कुमार, शिवम कुमार, प्रशांत कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हॉकी की जनपदीय बालक टीम का चयन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में हॉकी के बालक वर्ग अंडर- 14, 19 प्रतियोगिता के लिए जनपदीय टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में चिरौंजी लाल इंटर कॉलेज, एसएनएस कॉलेज, उच्च माध्यमिक विद्यालय दियूरी, नत्था देवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज ने प्रतिभाग किया। निर्णायक वर्ग में रेफरी हाकी कोच सैयद मुजाहिद अली और सौरभ कुमार रहे। अंडर- 19 वर्ग में 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया। दो स्टैंडवाई के रूप में चयनित किए गए। अंडर-14 टीम के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एसएनएस इंटर कॉलेज की ओर से किया गया। क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि बीस अगस्त को शाहजहांपुर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सभी चयनित खिलाड़ी 18 अगस्त क पात्रता पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed