{"_id":"66d46492907eb33e7003a97e","slug":"family-members-stopped-the-last-rites-demanded-to-file-a-report-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121833-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव धरमापुर में मृतक के परिजनों से बातचीत करते पुलिस अफसर। स्रोत:ग्रामीण
पूूरनपुर। फंदे से लटके मिले युवक की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की पर बात नहीं बनी। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि रविवार को शाम होने के चलते युवक के पिता ने सोमवार को पुत्र के शव का अंतिम संस्कार करने का आश्वासन दिया है।
चाचा के खंडहरनुमा घर में शनिवार को गांव धर्मापुर निवासी सौरभ यादव का शव फंदे से लटका मिला था। सौरभ भाइयों के साथ दिल्ली में रहकर काम करता था। गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगने वाले मेले को लेकर तीन दिन पहले सौरभ गांव आया था। मां की पहले ही मृत्यु हो जाने के कारण घर में उसके पिता रामलखन ही थे।
शनिवार सुबह सौरभ का शव उसके घर के समीप उसके चाचा के खंडहरनुमा घर में फंदे से लटका मिला। रामलखन ने पुत्र की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप गांव के तीन युवकों पर लगाया। पुलिस ने सौरभ के शव का पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को शव उसके पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन
शव शनिवार शाम सात बजे घर पहुंचा। सूचना पर उसके रिश्तेदार और करीबी भी आ गए। रविवार सुबह रामलखन ने सौरभ के शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। उसने गांव के ही तीन युवकों पर पुत्र की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। अंतिम संस्कार करने से इन्कार करने की जानकारी मिलने पर हल्का दरोगा टीम के साथ रामलखन और उसके रिश्तेदारों को समझाने पहुंचे, लेकिन सभी अपनी मांग पर अड़े रहे।
रविवार दोपहर करीब दो बजे इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने तीनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, बावजूद इसके सौरभ का पिता अंतिम संस्कार को राजी नहीं हुआ।
इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फंदे से लटकना ही आई है। जिन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया गया है उनको हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को शाम होने के चलते रामलखन ने सोमवार को पुत्र के अंतिम संस्कार करने का आश्वासन दिया है।