फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family members angry with love marriage attacked daughter's in-laws, three injured

Pilibhit News: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी के ससुरालियों पर बोला हमला, तीन घायल

Fri, 22 Aug 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 22 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Family members angry with love marriage attacked daughter's in-laws, three injured
बरखेड़ा। प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी के घर में घुसकर ससुरालियों पर लाठी-डंडों से पिटाई की। हमले में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डढ़िया भगत में दो परिवारों में प्रेम विवाह को लेकर रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष आए दिन लड़के पक्ष के लोगों से विवाद करता था। दो माह पूर्व दोनों पक्ष में जमकर लाठी-डंडे चले थे।
विज्ञापन

दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
ग्राम डढ़िया भगत निवासी आसमा ने बताया कि उनके मायके पक्ष के लोग बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे घर में घुस आए। लाठी-डंडों से हमला कर पति इरशाद, ससुर जहूर बक्श, जेठ अशफाक को घायल कर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया। जहां से इरशाद व अशफाक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि परिजन घायलों का इलाज करा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed