फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Families living in Tharu Patti reached across the river by boat to vote

वोट देने के लिए नाव से नदी पार कर पहुंचे थारू पट्टी में रहने वाले परिवार

Thu, 24 Feb 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Families living in Tharu Patti reached across the river by boat to vote
पीलीभीत : शारदा पार से मतदान करने के लिए के लिए नाव से आते थारू जनजाति के लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर (पीलीभीत)। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में भागीदारी वोटर के लिए जरूरी है। लेकिन लंबी दूरी और उसमें भी कई समस्याओं के आड़े आने के बावजूद वोट डालने का उत्साह थारू परिवारों से ही सीखा जा सकता है।
विज्ञापन

दरअसल कलीनगर तहसील में ढकिया ताल्लुके महाराजपुर के मौजा गोरख डिब्बी और थारू पट्टी में करीब 170 परिवार रहते हैं। इनमें वोटरों की संख्या भी पांच सौ के करीब है। वोट डालने के लिए गांव से सात किमी की दूरी तय कर नदी पर आना पड़ता है। नाव से नदी को पार कर फिर तीन किमी की दूरी तय कर नगरिया खुर्द और रमनगरा क्षेत्र के बूथों पर आकर वोट डाल पाते हैं। बुधवार को सुबह से वोट डालने के लिए आने वाले इन परिवारों की भीड़ नदी पर देखने को मिली। पुरुषों के साथ महिलाओं और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। राधे राना ने बताया कि हर बार उम्मीदों को आगे रखकर वोट जरूर करते हैं। यह अलग बात है कि हम लोगों की समस्या पर आज तक ध्यान
विज्ञापन

नहीं दिया। ऐसी ही बात अन्य लोगों ने कही। लेकिन इन सबके बावजूद इन लोगों का मतदान के प्रति उत्साह कभी कम न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed