फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fake caste certificate

जहानाबाद चेयरमैन के फर्जी जाति प्रमाण पत्र की शिकायत, जांच बैठी

Thu, 07 May 2020 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
fake caste certificate
पीलीभीत। हाल ही में इंस्पेक्टर से विवादों में फंसी जहानाबाद नगर पंचायत की चेयरमैन ममता गुप्ता के फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव जीतने की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। फरवरी में एक दिग्गज भाजपा नेता ने यह शिकायत की थी। शासन ने स्थानीय अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जांच शुरू करते हुए तहसीलदार ने चेयरमैन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जहानाबाद नगर पंचायत चेयरमैन ममता गुप्ता और उनके पति दुर्गाचरन गुप्ता का हाल ही में थाने के इंस्पेक्टर मनीराम सिंह से विवाद का वीडियो वायरल हो गया था। इसके चलते चेयरमैन ममता गुप्ता और उनके पति चर्चा में आए थे। अब नगर पंचायत चेयरमैन ममता गुप्ता एक बार फिर चर्चा में हैं। इसकी वजह है उनका जाति प्रमाण पत्र। भाजपा के एक दिग्गज नेता ने फरवरी 2020 में नगर पंचायत चेयरमैन ममता गुप्ता की शासन में शिकायत की थी कि उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव जीता और चेयरमैन बन गईं। शासन से इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया गया। शासन ने इस मामले में स्थानीय अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी। प्रशासन ने इस मामले की जांच तहसीलदार सदर विवेक मिश्रा को सौंपी है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने इस बात को स्वीकार किया कि शासन से उन्हें जहानाबाद नगर पंचायत चेयरमैन के जाति प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत की जांच मिली है। इस मामले का जवाब देने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को भी अपनी शिकायत के पक्ष में सबूत लाने के लिए नोटिस भेजा गया है। तहसीलदार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। किसी ओर से इस मामले में साक्ष्य नहीं आए हैं। जांच की गोपनीयता के चलते वह इस मामले में इससे अधिक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। इस मामले में चेयरमैन के पति दुर्गाचरन गुप्ता ने बताया कि शासन से जो भी जांच आई है, उस संबंध में जांच अधिकारी को पूरे साक्ष्य पेश कर दिए गए हैं। नोटिस का जवाब भी जल्द ही दे दिया जाएगा। बता दें कि जहानाबाद नगर पंचायत चेयरमैन भी भाजपा समर्थित हैं, जबकि उनकी शासन में शिकायत भी भाजपा नेता ने ही की है। एक ही दल के दो नेताओं में मतभेद की बातें तो अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन शासन में शिकायत करके नगर पंचायत चेयरमैन के जाति प्रमाण पत्र की जांच कराने का अपनी तरह का पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद नगर पंचायत चेयरमैन ममता गुप्ता की जाति प्रमाण पत्र से संबंधित जांच मेरे पास आई है। इस मामले में नगर पंचायत चेयरमैन और शिकायतकर्ता दोनों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है। इसलिए गोपनीयता के चलते ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं होगा। -विवेक मिश्रा, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed