{"_id":"68335c421eab986a67004a4c","slug":"fake-attendance-recorded-in-muster-roll-dc-mnrega-asked-for-reply-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136597-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मस्टररोल में लगाई फर्जी हाजिरी, डीसी मनरेगा का जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मस्टररोल में लगाई फर्जी हाजिरी, डीसी मनरेगा का जवाब-तलब
विज्ञापन
पीलीभीत। मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाने का खेल थम नहीं रहा है। मनरेगा लोकपाल की जांच में पूरनपुर और अमरिया ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में फर्जी हाजिरी का खुलासा हुआ है। मनरेगा लोकपाल ने डीसी मनरेगा से जवाब-तलब करते हुए सात दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
मनरेगा के काम घोटालेबाजों के लिए कमाई का जरिया बनते जा रहे हैं। लगातार एक के बाद एक ग्राम पंचायतों में फर्जी हाजिरी लगाने के खुलासे हो रहे हैं। ग्राम पंचायतों में कार्य के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जी हाजिरी दर्शाकर पोर्टल पर फोटो अपलोड किए जा रहे हैं। ऐसे मामले संज्ञान आने के बाद भी कार्रवाई में सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।
17 मई को मनरेगा लोकपाल गेंदनलाल वर्मा के संज्ञान में आया कि ब्लॉक पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमरा ताल्लुक घुंघचाई में रोजगार सेवक ने एक फोटो कई मस्टर रोल में अपलोड कर हाजिरी लगाई है। वहीं अमरिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगरिया कॉलोनी में रोजगार सेवक ने अलग-अलग मस्टररोल में एक ही व्यक्ति के फोटो अपलोड किए है। मामला संज्ञान में आने पर मनरेगा लोकपाल ने डीसी मनरेगा वंदना सिंह का जवाब-तलब करते हुए साक्ष्यों सहित रिपोर्ट सात दिन में उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
मनरेगा लोकपाल गेंदनलाल वर्मा ने बताया कि दो ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी मिली है। इसको लेकर डीसी मनरेगा से जवाब मांगा है।