फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Facility of plasma along with blood will be available in the district hospital.

Pilibhit News: जिला अस्पताल में खून के साथ प्लाज्मा की मिल सकेगी सुविधा

Thu, 16 Jan 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 16 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Facility of plasma along with blood will be available in the district hospital.
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय ​स्थित ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ करते राज्यमंत्री - फोटो : rspura
पीलीभीत। जिला अस्पताल में मरीजों को अब खून के साथ ही प्लाज्मा की सुविधा भी मिल सकेगी। बुधवार को गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ कर दिया है। इससे मरीजों को अब बरेली के चक्कर काटने नहीं होंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में संबंद्ध होते ही यहां लगातार कार्य कराए जा रहे है। मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक का संचालन लंबे समय से हो रहा था। मगर यहां पर मरीजों को प्लाज्मा की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज बनने के बाद सेपरेशन यूनिट के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया का आवेदन किया। विभागीय प्रक्रिया के होने के बाद लाइसेंस को दे दिया गया। बुधवार को गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ कर दिया है। अब यहां के मरीजों के लिए प्लाजमा के लिए बरेली की दौड़ नहीं लगानी होगी। इस दौरान प्राचार्य डॉ संगीता अनेजा, सीडीओ केके सिंह, सीएमओ डॉ आलोक कुमार, सीएमएस डॉ रमाकांत सागर, लैब टेक्निशियन दिग्विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed