फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Expressed regret on more trains to move

ज्यादा गाड़ियों से घूमने पर जताया खेद

Sun, 07 Jun 2015 11:50 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
माधोटांडा/पीलीभीत। Updated Sun, 07 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय दौरे पर आए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह का काफिला रविवार को वापस हो गया। जाने से पहले उन्होंने एवं उनके परिवार ने अलग अलग जंगल का भ्रमण किया। इस दौरान राज्यमंत्री को बाघ के दर्शन नहीं हुए। कई गाड़ियों से जंगल घूमने के मामले पर उन्होंने खेद जताया और भविष्य में ध्यान रखने की बात कही।
विज्ञापन


शुक्रवार की देररात राज्यमंत्री मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचे थे।  दो दिन उन्होंने और उनके परिवार ने महोफ, बराही और माला रेंज का दौरा कर प्रकृति का आनंद उठाया। चूका स्पाट भी उन्हें काफी पंसद आया। रविवार सुबह वह महोफ रेंजर केपी सिंह के साथ महोफ जंगल पहुंचे और यहां बन रहे टॉवर हट से जंगल का नजारा देखा।
विज्ञापन


उन्होंने इसे पर्यटकों के लिए काफी सुविधाजनक बताते हुए और हट बनवाने का सुझाव दिया। उधर अन्य वाहनों से उनके परिवार के सदस्यों ने बराही रेंज का भ्रमण किया। सूत्रों की अनुसार उनके परिवार को बराही रेंज में तेंदुआ देखने को मिला। भ्रमण के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पीलीभीत का जंगल प्रदेश का बेहतरीन जंगल है और इसे बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके एक दर्जन वाहनों के काफिले के साथ जंगल घूमने की खबर पर उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा के चलते गाड़ियों से इस तरह घूमना वाकई गलत है और इसका भविष्य में ध्यान रखेंगे। उन्होंने वन अधिकारियों से चूका स्पाट और जंगल में बढ़ते पर्यटकों के दबाव को देखते हुए ऐसी योजना तैयार करने के निर्देश दिए जिससे पर्यटकों को भी असुविधा न हो और वन्यजीव भी प्रभावित न हों।


उन्होंने टाइगर रिजर्व को और बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन भेजने को कहा। उनके साथ अतुल सिंह व निर्भय सिंह भी मौजूद रहे। उनके रवाना होने से पूर्व शिक्षक संघ के पूरनपुर ब्लाक अध्यक्ष रामाधार पांडेय, ब्रजेश शुक्ला और सूर्यकांत ने उनसे मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। दोपहर बाद राज्यमंत्री का काफिला लखनऊ रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed