फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Expressed protest by tying black ribbon, submitted memorandum to CMO

Pilibhit News: काला फीता बांधकर विरोध जताया, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Expressed protest by tying black ribbon, submitted memorandum to CMO
सीएमओ को ज्ञापन देते स्वास्थ कर्मी । संवाद
पीलीभीत। टीबी कंट्रोल इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सीएमओ डॉ. आलोक कुमार को सौंपा गया। इससे पहले तय कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीएमओ को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है गत वर्षों में कई संविदा कर्मियों की दुर्घटना आदि में आकस्मिक मृत्यु हो गई है या अपंग हो गए हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों के लिए पांच वर्षों से लंबित सामूहिक बीमा योजना को अविलंब लागू किया जाए।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस बीमा योजना का लाभ दिया जाए। कार्यक्रम के तहत 23 वर्षों से कार्यरत लैब टेक्नीशियन, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, टीबीएचवी एवं ड्राइवर का मूल वेतन नवीन राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे मेन्टल हैल्थ, ब्लड बैंक, एनसीडी के कर्मचारियों के लिए स्वीकृत मूल वेतन से भी कम है। मूल वेतन का पुन: निर्धारण किए जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों को क्षेत्रीय भ्रमण के लिए दिए जा रहे पीओएल की धनराशि को वेतन में जोड़कर दी जाए। वरिष्ठता के दृष्टिगत 10 से 15 एवं 20 वर्ष की नौकरी पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को लॉयल्टी बोनस दिए जाने का प्रावधान किया जाए।ज्ञापन में कहा गया है कि मांगें पूरी न होने पर एक सितंबर से 28 सितबंर तक संविदा कर्मचारी निक्षय पोर्टल पर कोई भी डाटा अपलोड नहीं करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शेर सिंह चौहान,महामंत्री राजेश कुमार गंगवार, मंडल महामंत्री बृजेश केम, अनुराग सिंह, अतुल कुमार, अनामिका श्रीवास्तव हिरेश कुमारी, भोजराज, जितेंद्र कुमार, योगेश कुमार महेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed