{"_id":"69dd51a1cf7c00429b0ba09c","slug":"expressed-displeasure-over-delay-in-disposal-of-rti-applications-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-157334-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आरटीआई आवेदनों के निस्तारण में देरी पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आरटीआई आवेदनों के निस्तारण में देरी पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गांधी सभागार में सोमवार को राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जनहित में आमजनों के द्वारा आरटीआई से मांगी गई सूचनाओं के लंबित होने पर नाराजगी जताई व गुणवत्ता पूर्ण पारदर्शिता के साथ लोगों को बिंदुवार जवाब देने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित अपीलों के निस्तारण के भी निर्देश दिए।
राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने विभिन्न विभागों में आरटीआई आवेदनों के निस्तारण, आयोग में लंबित मामलों व ऑनलाइन पोर्टल से प्राप्त प्रकरणों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान जन सूचना अधिकारियों से अधिनियम की धाराओं व संशोधनों से संबंधित प्रश्न पूछे गए व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राज्य सूचना आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी विभाग समयबद्ध, पारदर्शी व प्राथमिकता के आधार पर सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण आवेदकों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में सीडीओ राजेंद्र श्रीवास, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीओ सदर नताशा गोयल सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे। संवाद