फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Explanation sought in case of misuse of funds

Pilibhit News: धनराशि का दुरुपयोग करने के मामले में मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 09 Sep 2024 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought in case of misuse of funds
पीलीभीत। ग्राम सिसैइया में चिकित्सा अवकाश की अवधि के दौरान ग्राम निधि के खाते से धनराशि निकालने के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी से जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। दो सदस्यीय जांच समिति की ओर से दी गई रिपोर्ट में मामला सही पाया गया है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी आठ जनवरी से 18 फरवरी तक चिकित्सा अवकाश पर थे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय की मरम्मत और पंचायत घर की रंगाई और पुताई के लिए भेजी गई 13,656 रुपये धनराशि निकाली गई। मामले की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता से जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस पर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed