{"_id":"64cea2df83d45026340e7d64","slug":"even-after-being-a-cow-shelter-stray-animals-are-destroying-crops-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2187-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोआश्रय स्थल होने के बाद भी फसलें उजाड़ रहे छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोआश्रय स्थल होने के बाद भी फसलें उजाड़ रहे छुट्टा पशु
Sun, 06 Aug 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद में प्रर्दशन करते ग्रामीण । संवाद
जहानाबाद। गांवों में गोआश्रय स्थल होने के बाद भी छुट्टा पशु खुले घूम रहे हैं। खेतों में पहुंचकर फसलें उजाड़ रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गोआश्रय स्थल से केयर टेकर ही पशुओं को छोड़ देता है।
क्षेत्र के ग्राम ढकिया नथा और नवादा खुशहाली के ग्रामीणों ने बताया की छुट्टा पशु खेतों में खड़ी फसल बर्बाद कर रहे हैं। इसकी जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं के झुंड खेतों में घुस आते है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नवादा खुशहाली में गोआश्रय स्थल है। वहां बंद पशुओं को केयर टेकर छोड़ देता है। ऐसा लगातार हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों से पशुओं को गोआश्रय स्थल में रखने की मांग की है।