Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even after 11 months, the bridge could not be built, people of 15 villages are troubled

Pilibhit News: 11 माह बाद भी नहीं बन सकी कटी पुलिया, 15 गांवों के लोग परेशान

Wed, 11 Jun 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 11 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Even after 11 months, the bridge could not be built, people of 15 villages are troubled
एक वर्ष से कटी पड़ी घुंघचाई क्षेत्र में दंदौल पुल ​के पास बनी पुलिया  संवाद
घुंघचाई। हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल पर बनी पुलिया की मरम्मत न होने से आवागमन ठप है। 11 माह बीतने के बाद भी कार्य न होने से करीब 15 गांवों के लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

घुंघचाई क्षेत्र के दिलावरपुर से मटहेना कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर की पुलिया है। इस पुलिया का ब्रिटिशकाल के दौरान निर्माण कराया गया था। क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित पुलिया से करीब 15 गांवों के लोगों का आवागमन रहता था। पिछले साल जुलाई में आई बाढ़ से पुलिया कट गई थी। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। लंबा समय बीतने के बाद भी पुलिया का निर्माण नहीं कराया जा सका। इससे हजारों राहगीर परेशान हैं। मजबूर होकर बाइक सवार जोखिम के बीच गुजर रहे हैं। अन्य चार पहिया वाहन सवार लंबी दूरी तय कर डूंडा पुल से होकर जाने पर मजबूर हैं। हालांकि आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई, लेकिन उससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


कृषि कार्य भी प्रभावित, फसलोंं की पैदावार पर असर
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कृषि कार्य के लिए क्षेत्र के लोग इस मार्ग से होकर ही गुजरते हैं। समिति समेत अन्य स्थानों पर जाने के लिए लोग ट्रैक्टर समेत अपने वाहनों से गुजरते थे, लेकिन पुलिया टूटने से बड़े वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं। इससे खाद, बीज आदि लाने में परेशान होना पड़ रहा है। फसलों की पैदावार पर असर पड़ने की बात भी कही जा रही है। परेशानी को देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने जन प्रतिनिधियों से लेकर अफसरों को पत्र भेजकर मरम्मत कराने की मांग की। किसी ने अब तक ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों के लोग करते है आवागमन


पुलिया टूटी होने से मटेहना कॉलोनी, भगवंतपुर, नवदिया बंकी, लोहन्ना, सोहना, दिलावरपुर, ज्ञानपुर महोलिया, कालाबोझ, सिमरा, नारायणपुर व पडोसी जनपद के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। हर समय हादसे का डर बना रहता है।


दंदौल पुल पर पुलिया टूटी है। इससे क्षेत्रीय गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। अब तक किसी ने भी निर्माण कराने की सुध नहीं ली है। - अमित गुप्ता



पुलिया वर्षों पहले बनाई गई थी। रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन पुलिया टूट जाने से लोग लंबी दूरी तय कर पहुंच रहे हैं।- जसबीर सिंह



क्षेत्र की बहुत बड़ी समस्या है। वैकल्पिक रास्ता भी ठीक नहीं है। आवागमन न होने से लोग परेशान हैं। रात के दौरान हादसे की आशंका होती रहती है। - बृजेश कुमार



पुलिया काफी महत्वपूर्ण थी। एक साल से अधिक समय हो गया, लेकिन अभी तक इस समस्या से निजात दिलाना अधिकारी और जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। - रिंकू

एक वर्ष से कटी पड़ी घुंघचाई क्षेत्र में दंदौल पुल के पास बनी पुलिया  संवाद

एक वर्ष से कटी पड़ी घुंघचाई क्षेत्र में दंदौल पुल के पास बनी पुलिया  संवाद

एक वर्ष से कटी पड़ी घुंघचाई क्षेत्र में दंदौल पुल के पास बनी पुलिया  संवाद

एक वर्ष से कटी पड़ी घुंघचाई क्षेत्र में दंदौल पुल के पास बनी पुलिया  संवाद

एक वर्ष से कटी पड़ी घुंघचाई क्षेत्र में दंदौल पुल के पास बनी पुलिया  संवाद

एक वर्ष से कटी पड़ी घुंघचाई क्षेत्र में दंदौल पुल के पास बनी पुलिया  संवाद

एक वर्ष से कटी पड़ी घुंघचाई क्षेत्र में दंदौल पुल के पास बनी पुलिया  संवाद

एक वर्ष से कटी पड़ी घुंघचाई क्षेत्र में दंदौल पुल के पास बनी पुलिया  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed