फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Established relations by deceiving, ran away after marriage in Haridwar

Pilibhit News: झांसा देकर बनाए संबंध, हरिद्वार में शादी के बाद छोड़कर भागा

Sat, 14 Sep 2024 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Established relations by deceiving, ran away after marriage in Haridwar
पुवायां। झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में हरिद्वार ले जाकर शादी करने के बाद छोड़ देने के आरोप में पीलीभीत की युवती ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी प्रियांशु ने उसे शादी का झांसा दिया। वह अपने घर के अलावा कई अन्य स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। दो जुलाई को प्रियांशु व उसके पिता वीरेंद्र मिश्रा, मां विद्यावती, भाई हिमांशु, भाभी नेहा ने एक राय होकर उसे घर बुलाया। उसने मना कर दिया। इसके बाद वह कॉलेज जा रही थी, तभी प्रियांशु और हिमांशु उसे हरिद्वार ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

हरिद्वार ले जाकर प्रियांशु ने एक मंदिर में उससे शादी कर ली और 19 अगस्त तक संबंध बनाता रहा। 20 अगस्त को प्रियांशु उसे हरिद्वार में ही छोड़कर भाग निकला। इसके बाद आरोपी और उसकी मां ने फोन कर उनसे पांच लाख रुपये, एक प्लॉट और एक बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी। लोकलाज के कारण वह चुप रही और थाने नहीं आईं। अब वह रिपोर्ट दर्ज कराना चाहती है। थाना प्रभारी हरिपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed