{"_id":"65bc08ec126a4f56ef0eaed4","slug":"entry-of-safari-vehicles-stopped-on-the-unpaved-track-due-to-rain-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-111446-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश होने से कच्ची पटरी पर सफारी वाहनों का प्रवेश रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश होने से कच्ची पटरी पर सफारी वाहनों का प्रवेश रोका
विज्ञापन
कलीनगर। बारिश के बीच बृहस्पतिवार को दोनों शिफ्टों में सैलानी जंगल घूमने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से अफसरों के निर्देश पर कच्ची पटरी मार्ग पर जंगल सफारी वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई। अफसरों का कहना है कि मौसम साफ होने पर पुनः मार्ग को खोल दिया जाएगा।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन स्थल पर रोजाना जनपद के अलावा दूरदराज से सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। जंगल सफारी वाहन को बुक कर चूका बीच के साथ जंगल के प्राकृतिक दृश्यों का करीब से दीदार कर सैलानी खुश होते हैं। सफारी के दौरान बाघों का दीदार खास वजह बना रहता है। सैलानियों को सबसे अधिक बाघ कच्ची पटरी क्षेत्र में दिखने को मिलते हैं।
रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को बारिश के बीच सुबह की शिफ्ट में सैलानी घूमने पहुंचे। सैलानियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए कच्ची पटरी पर वाहनों का प्रवेश रोका गया है। मौसम साफ होने के बाद रास्ता खोल दिया जाएगा। दोनों शिफ्टों में सैलानी जंगल घूमने पहुंचे। इस दौरान कई सैलानी छातों का इस्तेमाल करते हुए भी देखे गए। बारिश से पर्यटन प्रभावित नहीं हुआ।