{"_id":"6112e5ff8ebc3e7ce41d95a2","slug":"entrance-exam-pilibhit-news-bly4560285122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 9385 परीक्षार्थी भाग लेंगे। विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा सकुशल ढंग से कराने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली है।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य जीएस अवस्थी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह की 60 सीटों के लिए 11 अगस्त को 14 परीक्षा केंद्रों पर 9385 परीक्षार्थी भाग लेंगे। सभी केंद्रों पर नवोदय विद्यालय का एक-एक प्रवक्ता बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेगा। परीक्षा कोविड नियमावली के तहत होगी। मास्क लगाकर न आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा।
ये परीक्षा केंद्र पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर और अमरिया के विभिन्न कॉलेजों में बनाए गए हैं। इन कॉलेजों में एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर, एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर, केकेएस कॉलेज बीसलपुर, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत, रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत, अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत, चिरौंजीलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनुपर, गुरुनानक इंटर कॉलेज पूरनपुर आदि शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगे हैं। प्राचार्य ने यह भी बताया कि परीक्षा सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।