फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Enthusiasm for blood donation

रक्तदान के लिए संगठनों और लोगों में उत्साह

Wed, 10 Jun 2015 11:22 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 10 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for blood donation
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रोटरी क्लब के तत्वावधान में 14 जून को विश्व
विज्ञापन
रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में लगने वाले रक्तदान शिविर को लेकर लोगों में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। तमाम लोगों ने संपर्क कर रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की है।

जिले में रक्त की कमी को देखतेे हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने जिले में दूसरी बार रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 14 जून को जिला अस्पताल के राजकीय रक्तकोष (ब्लड बैंक) में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। रक्तदान शिविर लगने की जानकारी पर तमाम स्वयंसेवी संगठनों व रक्तदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। शहर के स्वयंसेवी संगठनों के अलावा रक्तदाताओं ने अमर उजाला कार्यालय में संपर्क करना शुरू कर दिया है। वहीं कई लोगों ने कॉल कर रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इन नंबरों पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
- अमर उजाला कार्यालय- 9675201362
- ब्यूरो इंचार्ज          - 9415168135
0000
21 साल में 59 बार रक्तदान कर चुके हैं प्रदीप
शहर में तमाम ऐसे लोग हैं जो समय समय अपनों व दूसरों को रक्तदान करते हैं, लेकिन शहर के 40 वर्षीय प्रदीप दुलवानी ऐसे स्वैच्छिक रक्तदाता हैं, जिन्होंने अपने जीवन के 21 बसंत में 59 बार रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाई।
शहर के मोहल्ला खैरूल्लाशाह निवासी व पेट्रोलपंप व्यवसायी प्रदीप पिछले लंबे अरसे से जरूरतमंदों को रक्तदान करते आ रहे हैं।

उन्होंने  19 वर्ष की आयु में पहली बार बरेली में एक अपरिचित व्यक्ति को खून दिया था। तबसे यह सिलसिला जारी है। अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान माना जाता है। अमर उजाला इसमें भागीदारी कर कई अनजान जिंदगियों को सहारा देगा। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक महादानियों की दम पर ही जिला एक दिन प्रदेश में अपना नाम रोशन करेगा। उन्होंने लोगों ने 14 जून को रक्तदान करने की अपील की।
मिसाल कायम कर रहा अमर उजाला
अमर उजाला इस पुनीत कार्य में सहभागिता कर मीडिया क्षेत्र में एक मिसाल कायम कर रहा है। रक्तदान करने से मानव स्वस्थ्य रहता है। अपने शरीर के खून की चंद बूंदों से यदि किसी को नई जिंदगी मिलती है तो इससे बड़ा सौभाग्य कोई और नहीं हो सकता। लोगों को भी रक्तदान के प्रति आगे आना चाहिए।
सतीश जासयवाल, अध्यक्ष रोटरी क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed