{"_id":"ee5a20e40b587cb502776fc57249348a","slug":"english-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो परिषदीय स्कूलों में होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो परिषदीय स्कूलों में होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव बेसिक शिक्षा ने जिले के परिषदीय विद्यालयों में से दो मॉडल स्कूलों को चिह्नित कर नए शैक्षिक सत्र से अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इन मॉडल स्कूलों में अंग्रेजी भाषा का शिक्षण कार्य कराने के लिए परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों में से ही ऐसे शिक्षकों का चयन करने को कहा गया था, जिन्होंने न्यूनतम इंटरमीडिएट स्तर तक अंग्रेजी की शिक्षा प्राप्त की हो। प्रत्येक मॉडल स्कूल में पांच-पांच शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। एक-एक ऐसे सहायक अध्यापक का भी चयन किया जाएगा, जिन्होंने अंग्रेजी भाषा में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। शासन के निर्देश पर ललौरीखेड़ा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बरहा और मरौरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कैच का चयन किया गया है। वर्तमान में इन विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या क्रमश: 350 व 113 है। इसकी पुष्टि बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने की। उन्होंने बताया कि मॉडल स्कूलों के लिए नए स्टाफ के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नए शैक्षिक सत्र से दोनों विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य कराया जाएगा।
ऐसे होगी पढ़ाई
मॉडल स्कूल में कक्षा एक, दो व तीन में शिक्षण कार्य अंग्रेजी माध्यम से होगा, जबकि कक्षा चार व पांच में द्विभाषा (अंग्रेजी/हिंदी) माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे होगी पढ़ाई
मॉडल स्कूल में कक्षा एक, दो व तीन में शिक्षण कार्य अंग्रेजी माध्यम से होगा, जबकि कक्षा चार व पांच में द्विभाषा (अंग्रेजी/हिंदी) माध्यम से किया जाएगा।