फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   encroachment notice

शारदा डैम के वर्जित क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण, कब्जेदारों को 15 मार्च तक का मिला समय

Fri, 28 Feb 2020 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
encroachment notice
माधोटांडा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद सिंचाई विभाग के शारदा सागर खंड के अधिकारी शारदा डैम की 600 फिट वाले वर्जित क्षेत्र से अतिक्रमण हटाएंगे। अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को सिंचाई स्टाफ के साथ वर्जित में बसे करीब 1150 कब्जेदारों को 15 मार्च तक अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई कि यदि 15 मार्च तक खुद नहीं हटे तो जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। उस पर आने वाला खर्च भी कब्जेदारों को देना पड़ेगा। इस कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

शारदा सागर डैम के जीरो से 10 किलोमीटर के क्षेत्र में डैम के वर्जित इलाके से 600 फिट की चौड़ाई में 550 से अधिक कब्जेदार काबिज हैं। यहां लोग झोपड़ी और पक्के मकान बनाकर रह रहे हैं। इनके कब्जे में जो जमीन है, उस पर खेती भी करते हैं। 600 फीट की चौड़ाई वाले शारदा डैम के वर्जित क्षेत्र पर बरसों से अतिक्रमण हटाने की बात चल रही है। लोकसभा चुनाव से पूर्व कब्जेदारों को चिह्नित कर सूची भी बनी, लेकिन जीरो से 10 किलोमीटर तक की चौड़ाई वाले इलाके को एंटी भूमाफिया में डाल दिया गया। इसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। कब्जेदारों ने सोचा कि अब उनको हटाया नहीं जाएगा। तमाम कब्जेदारों ने छप्परों को हटाकर पक्के मकान बना लिए। बृहस्पतिवार को शारदा सागर खंड प्रथम के सब डिवीजन के सहायक अभियंता मुकेश चंद्र, उप राजस्व अधिकारी अतिक्रमण प्रभारी सादिक हुसैन, अवर अभियंता रामेश्वर सिंह, जिलेदार सुरेंद्र पाल सिंह, सींचपाल हरिओम, रामकुमार, भागीरथ और अशोक मिश्र की टीम शारदा डैम पर पहुंची।
विज्ञापन

शारदा डैम की 600 फिट चौड़ाई के वर्जित क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। उनको 15 मार्च तक का मौका दिया गया है। अगर वह स्वत: नहीं हटते हैं तो अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सादिक हुसैन, उप राजस्व अधिकारी/अतिक्रमण प्रभारी शारदा सागर खंड, पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed