फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Employees themselves will do the cleaning work in the village, not private workers.

Pilibhit News: निजी कर्मी नहीं, खुद ही गांव में सफाई कार्य करेंगे कर्मचारी

Mon, 09 Feb 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Employees themselves will do the cleaning work in the village, not private workers.
पीलीभीत। ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए अब विभागीय अफसरों की ओर से निगरानी बढ़ाई गई है। ग्राम पंचायत में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को अब स्वयं ही कार्य करना होगा। प्राइवेट कर्मचारी से कार्य कराने पर उन पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पंचायत स्तर पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्त की गई है। कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन न कर निजी कर्मचारियों से सफाई कार्य करा रहे हैं। इससे ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य बाधित हो रहा है। अफसरों की निरीक्षण में इसको लेकर कई जगह लापरवाही सामने आई है। ऐसे में अब सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास की ओर से डीपीआरओ को आदेश जारी किए गए है। इसमें आदेश दिया गया है कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को पूरा डाटा ब्लॉक कार्यालय पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सफाई कर्मचारी का नाम, कोड संख्या,स्थायी पता, मोबाइल नंबर, तैनाती ग्राम पंचायत, हस्ताक्षर और फोटो सहित एक रजिस्टर को तैयार किया जाएगा। जो संबंधित ग्राम पंचायत के ब्लॉक पर रखा जाएगा। इसके साथ ही संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत इन ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारी की गैर-मौजूदगी में उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed