फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Employees protest at the presence of nine o'clock

नौ बजे की उपस्थिति पर कर्मचारियों ने जताया विरोध

Thu, 06 Jul 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 06 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Employees protest at the presence of nine o'clock
नौ बजे की उपस्थिति पर कर्मचारियों ने जताया विरोध
 सरकारी कार्यालय नौ बजे से खोले जाने पर कर्मचारियों ने विरोध किया है। संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। प्रांतीय आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कर्मचारी शाम 5.30 बजे नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां धरना देकर कर्मचारियों ने सरकार के फरमान पर अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि शासन ने जनसुनवाई के लिए अधिकारियों को नौ बजे कार्यालय आने का आदेश दिया है, लेकिन अधिकारी कर्मचारियों को भी नौ बजे ही कार्यालय आने पर विवश कर रहे हैं। ऐसा न करने पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों की इस हठधर्मिता के चलते कर्मचारियों में रोष है जो भविष्य में बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। धरने के बाद कर्मचारी जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम के न मिलने पर मुख्यसचिव के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, सम्प्रेक्षक अशोक कुमार, जिला मंत्री सतीश कुमार, अनूप कुमार, शहनबाज, अजय पाल शर्मा, पीपी सिंह, कर्म सिंह, सदाउल्ला खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed