फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eligibility criteria set for High School and Intermediate candidates for online application.

Pilibhit News: ऑनलाइन आवेदन के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अभ्यर्थियों की सीमा तय

Sat, 25 Jul 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Eligibility criteria set for High School and Intermediate candidates for online application.
पीलीभीत। यूपी बोर्ड वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने आवेदन अग्रसारित करने के लिए जिले के 20 विद्यालयों को केंद्र नामित किया है, जिनमें 14 हाईस्कूल और छह इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय शामिल हैं। डीआईओएस विजय सिंह के अनुसार आवेदन 16 जुलाई से निर्धारित विद्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। संबंधित प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर आवेदन अपलोड करेंगे। परिषद ने प्रत्येक अग्रसारण केंद्र पर हाईस्कूल के अधिकतम 500 और इंटरमीडिएट के 700 व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के पंजीकरण की सीमा निर्धारित की है। सभी प्रधानाचार्यों को समय से आवेदन अग्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को अंतिम समय में परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed