{"_id":"66e984e7b5fde9796d05893b","slug":"elephants-destroyed-crops-farmers-are-worried-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122592-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाथियों ने की फसल नष्ट, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाथियों ने की फसल नष्ट, किसान परेशान
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव नवदिया दुर्जनपुर में हाथियों ने उजाड़ी गन्ने की फसल। स्रोत:किसान
पूरनपुर। नेपाल से दुधवा होते हुए सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में पहुंचे हाथी लगातार फसलों को नष्ट कर रहे हैं। सोमवार रात भी हाथियों ने गांव नवदिया दुर्जनपुर में चार किसानों के खेतों में घुसकर तीन एकड़ गन्ने और एक एकड़ धान की फसल नष्ट कर दी।
करीब सप्ताह भर पहले क्षेत्र में आए तीन हाथी पिपरा, बहादुरपुर, सुल्तानपुर सहित आसपास के खेतों में रात को घुसकर गन्ने और धान की फसल खाने के साथ कुचल कर खराब कर रहे है। दिन में हाथी समीप के जंगल में चले जाते है। सोमवार रात हाथियों ने गांव नवदिया दुर्जनपुर निवासी रामविलास, बेचेलाल, ओमकार के खेत में घुसकर तीन एकड़ गन्ने की फसल खाई और खराब कर दी।
इसके अलावा कीरत सिंह के धान के खेत में घुसकर भी एक एकड़ धान की फसल खाने के साथ कुचल कर खराब की। खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि हाथियों की निगरानी को टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों को लगातार हाथियों की चहलकदमी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।