फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elephants create havoc in Goyal Colony, causing heavy losses to nursery

Pilibhit News: गोयल कॉलोनी में हाथियों का उत्पात, नर्सरी में भारी नुकसान

Fri, 16 Jan 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Elephants create havoc in Goyal Colony, causing heavy losses to nursery
गजरौला। माला जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार रात गोयल कॉलोनी में हाथियों ने पंचानंद की नर्सरी में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इससे नर्सरी संचालक को आर्थिक नुकसान हुआ। हाथियों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि देर रात हाथियों का झुंड नर्सरी में घुस आया और वहां लगे पौधों को रौंद डाला। हाथियों ने नर्सरी की बाड़, शेड और अन्य संरचनाओं को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे संचालक को हजारों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में हाथियों की लगातार मौजूदगी से किसानों और ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी फसलें आए दिन हाथी नष्ट कर रहे हैं। रात के समय ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड आए दिन जंगल से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में घुस रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस और स्थाई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed