फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   elephant on road

खटीमा हाईवे पर हाथियों ने जमाया डेरा, चार घंटे बंद रहा हाईवे

Wed, 11 Aug 2021 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
elephant on road
इस हाईवे पर कुछ दूर आगे सोमवार की रात हाथियों ने मचाया था उत्पात। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दुधवा टाइगर रिजर्व की ओर से जनपद की सीमा में लौटे हाथियों ने 16 घंटे जंगल में डेरा जमाने के बाद सुरई रेंज के जंगल की ओर रुख किया है। सोमवार रात हाथी खटीमा हाईवे स्थित लालपुल के पास डेरा जमाए रहे। इससे करीब चार घंटे तक रात में हाईवे बंद रहा। फिलहाल महोफ रेंज की टीम हाथियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। निगरानी में जुटी टीम ने प्रयास कर हाथियों को उत्तराखंड के सुरई जंगल की ओर निकाला।
विज्ञापन

नेपाल की ओर से आए हाथी दस दिन पूर्व दुधवा टाइगर रिजर्व की ओर निकल गए थे। हाथियों पर नजर रखने के लिए हरीपुर रेंज के स्टाफ को सतर्क किया गया था। इधर, रविवार रात करीब एक दर्जन छोटे-बड़े हाथी हरीपुर के जंगल में पहुंच गए। जानकारी लगते ही टाइगर रिजर्व प्रशासन में खलबली मच गई। वनकर्मियों की टीम निगरानी में जुट गई। इसके बाद हाथी हरीपुर से बराही जंगल में पहुंच गए। वनकर्मियों की सक्रियता के चलते हाथी बाइफरकेशन के जंगल रास्ते से महोफ रेंज की ओर निकल गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर हाथी महोफ रेंज में डेरा जमाए रहे। रात होने पर हाथियों का झुंड खटीमा हाईवे स्थित लालपुल के निकट पहुंच गया। हाथियों के हाईवे के निकट मौजूदगी की भनक लगते ही वनकर्मी अलर्ट हो गए। बताया जा रहा है कि रात करीब दस बजे के बाद हाईवे पर यातायात भी रोक दिया गया। इसके बाद प्रयास कर हाथियों को रात करीब दो बजे के बाद सुरई रेंज के जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। हाथियों की सक्रियता के चलते टाइगर रिजर्व प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए है। उनके लौटने की स्थिति में हाथियों से खतरा और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में हाथी खटीमा रोड के किनारे आ गए थे। काफी प्रयास के बाद रात में ही उत्तराखंड की ओर चले गए हैं। निगरानी जारी है। अगर हाथी लौटते हैं तो फिर इनको वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। -नवीन खंडेलवाल, डीडी पीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed