{"_id":"e97235dfb27e29dbf030085c4f9767f0","slug":"elephant-mustang-sedan-glory-of-kanhaiyaalaal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की
Pilibhit
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी का त्यौहार शहर सहित जिले में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर जन्मोत्सव मनाया। देररात तक मंदिरों में पूजा अर्चना करने को लोग पहुंचते रहे। रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म होने के बाद प्रसाद लेने के बाद व्रत का परायण किया।
विज्ञापन
शहर में प्रमुख आयोजन मोहल्ला चौक स्थित राजा साहब के राधाकृष्ण मंदिर में हुआ। महंत ने भगवान कृष्ण व राधा का मंत्रोच्चार के साथ दूध, शहर और गंगाजल से स्नान कराने के बाद आकर्षक ढंग से श्रृंगार किया। शाम को यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्तिगीत गाकर प्रभु का गुणगान किया। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी जन्मोत्सव मनाया गया। जिला पंचायत कर्मचारी आवास कॉलोनी स्थित मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव के साथ 56 भोग लगाया गया। इसको लेकर यहां देर रात तक रौनक रही। जन्मोत्सव होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं आवास विकास कॉलोनी मेें जयसंतरी मंदिर के निकट गोविंदाओं ने मटकी फोड़ कर परंपरा निभाई। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने को यहां पहुंचे।
विज्ञापन
पूरनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के पकड़िया चौराहा, ठाकुरद्वारा मंदिर सहित कई स्थानों पर झाकियां सजार्ई गई। राधा माधव मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में सजावट की गई। शनिवार की शाम को मंदिरों में भजन, कीर्तन हुए। घरों में लोगों ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
बीसलपुर। जन्माष्टमी पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया और झांकियां भी सजाई गई थीं। शाम को भजन कीर्तन हुए जो अर्धरात्रि तक चलते रहे। कृष्ण जन्म होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत भगवान की पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण करने बाद व्रत तोड़ा। पालिका प्रशासन ने इस सिलसिले में सड़कों और मंदिरों के आसपास सफाई का विशेष प्रबंध किया था। स्टेशन रोड, दुबे चौकी रोड, डाकखाना रोड और तहसील रोड पर काफी सजावट की गई थी।