फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply was disrupted for seven hours, consumers faced problems

Pilibhit News: सात घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति, उपभोक्ताओं को दिक्कत

Tue, 03 Dec 2024 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for seven hours, consumers faced problems
बीसलपुर। बारह पत्थर मार्ग पर नई केबल बिछाए जाने से नगर की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उर्जा निगम के कर्मचारियों ने सोमवार को बारह पत्थर मार्ग पर नई केबल बिछाई। इस वजह से नगर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रही। लगातार सात घंटे तक आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई। शाम पांच बजे के बाद जब आपूर्ति सुचारु हुई, तब कहीं जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर काफी रोष देखा गया। बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों ने लगातार सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रखने की पूर्व सूचना नहीं दी थी। एसडीओ आरएन गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहरवासियों को नहीं मिली राहत
पीलीभीत। पिछले चार दिनों से शहर की बिजली आपूर्ति बदहाल है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली रुक-रुक कर कटती रही। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली। सोमवार को शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, डोरीलाल, अशरफ खां, दूधिया मंदिर आदि इलाकों मेंं कुछ देर के लिए बिजली प्रभावित रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि शहर में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed