फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply shut down due to electricity workers strike in Pilibhit

हड़ताल का असर: पीलीभीत में शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति ठप, मोबाइल तक नहीं हुए चार्ज

Sat, 18 Mar 2023 07:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Mar 2023 07:49 PM IST
सार

पीलीभीत में विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को शहर से देहात तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। 

विज्ञापन
Electricity supply shut down due to electricity workers strike in Pilibhit
प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल का असर शनिवार को देखा गया। शहर के तीन फीडरों के अलावा पूरनपुर और बिलसंडा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। हड़ताल के चलते कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की एक न सुनी। इससे घरेलू के साथ औद्योगिक ईकाइयों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांवों में रात को अंधेरा छाया रहा। विद्युत निगम की वैकल्पिक व्यवस्था पूरी तरह फेल रही।

विज्ञापन


शहर में शनिवार सुबह फाल्ट के चलते पहले रामलीला फीडर की आपूर्ति ठप हुई। इससे शहर के राजीव कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, राजाबाग कॉलोनी, राम बाटिका समेत दस से अधिक इलाकों में आपूर्ति ठप रही। इसके कुछ देर बाद ही स्टोर सेंटर फीडर की आपूर्ति भी ठप हो गई। इससे नौगवा, बागगुलशेर खा, बारह पत्थर, नई बस्ती समेत दस से अधिक मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोग परेशान रहे। लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हुए। 
विज्ञापन


Electricity Workers Strike: बरेली में हड़ताल से सात उपकेंद्र ठप, 40 हजार से अधिक घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद नकटदाना फीडर से जुड़े आधे इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। इससे नेहरू पार्क, आवास विकास, आवासी कॉलोनी, मोहल्ला भूरे खा समेत इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। अफसरों के कहने में कुछ संविदा कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटे रहे, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका। शहर के कई इलाकों में तार टूटने की समस्या भी सामने आई। इन फीडरों से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति न मिलने से परेशान रहे। 

ये सब स्टेशन भी रहे ठप

हड़ताल के कारण पूरनपुर के अलावा शेरपुरकलां, घुंघचाई, कुर्रैया, हरीपुर और औद्यौगिक विद्युत सब स्टेशन की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। पूरनपुर देहात के विद्युत सब स्टेशन के मुजफ्फरनगर के बाद शनिवार को पिपरिया दुलई फीडर की भी बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे उपभोक्ता परेशान हो गए।

बिजली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट पर घुंघचाई विद्यतु सब स्टेशन शुक्रवार दोपहर एक बजे बंद हो गया था। पूरनपुर देहात के विद्युत सब स्टेशन का मुजफ्फरनगर फीडर 16 मार्च शाम से फाल्ट के चलते बंद था। शनिवार को पिपरिया दुलई फीडर भी फाल्ट के बाद बंद हो गया। इसके अलावा पूरनपुर पूरे नगर की बिजली सप्लाई शनिवार दोपहर एक बजे बंद हो गई। बिजली हाईटेंशन लाइन की खराबी से शेरपुरकलां विद्युत सब स्टेशन शनिवार सवा बजे बंद हो गया। 

कुर्रैया विद्युत सब स्टेशन शुक्रवार शाम साढ़े तीन बजे से और हरीपुर विद्युत सब स्टेशन शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे से बंद है। ठप बिजली सप्लाई से उपभोक्ताओं में खलबली मची हुई है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शनिवार को अधिशासी अभियंता, एसडीओ के कार्यालय में ताले लटकते रहे। विद्युत सब स्टेशनों के कंट्रोल रूम में कर्मचारी ड्यूटी करते देखे गए।

बिलसंडा उपकेंद्र की आपूर्ति ठप, कई गांव प्रभावित

बिलसंडा में 33 हजार केवीए में फाल्ट होने से विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इससे ब्लॉक क्षेत्र के तीस से अधिक गांव में आपूर्ति ठप रही। हड़ताल के चलते कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की एक न सुनी। बिजली आपूर्ति न होने से घरेलू कार्य के साथ औद्योगिक कार्य भी ठप रहे। पानी के साथ देर शाम तक लाइट न आने से अंधेरा भी छाया रहा।

हड़ताल के तीसरे दिन भी जारी रहा धरना 

14 सूत्रीय मांगों पर हुए समझौते पर अमल कराने की मांग को लेकर विद्वुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की तीसरे दिन शनिवार को भी हड़ताल जारी रही। कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरने पर बैठे रहे। बारिश के बाद भी कर्मचारी धरने पर जमे रहे। इससे कागजी कार्य भी पूरी तरह प्रभावित रहा। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश संगठन की मजबूती के लिए कर्मचारी एकजुट रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed