{"_id":"674392b0f138f7a9050fc135","slug":"electricity-supply-of-many-consumers-could-not-be-restored-till-evening-on-the-second-day-also-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-126114-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरे दिन भी शाम तक सुचारू नहीं हो सकी कई उपभोक्ताओं की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरे दिन भी शाम तक सुचारू नहीं हो सकी कई उपभोक्ताओं की बिजली
विज्ञापन
पूरनपुर की जायसवाल कॉलोनी में क्षतिग्रस्त लाइन सही करते कर्मचारी।संवाद
पूरनपुर। ट्रक की चपेट में आकर छह बिजली के खंभे टूटने के मामले में दूसरे दिन रविवार शाम तक कई उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। दूसरे दिन भी क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को ठीक करने में लाइनमैन लगे रहे।
शुक्रवार रात करीब एक बजे जायसवाल कॉलोनी में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बिजली के छह खंभे टूट गए थे। तीन घरों के छज्जे, घर के बाहर सड़क पर खड़ा ई-रिक्शा और एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
बिजली के खंभे टूटने से 4500 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसमें ढाई हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति शनिवार दोपहर एक बजे तो करीब 1900 उपभोक्ताओं की शनिवार देरशाम बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
शनिवार देरशाम अंधेरा होने से तीन गलियों की क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को ठीक नहीं किया जा सका। इससे सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति रविवार शाम तक सुचारू नहीं हो सकी। रविवार को भी लाइनों को ठीक करने के लिए कर्मचारी जुटे रहे।
सही की जा रही क्षतिग्रस्त लाइन को लेकर रविवार दोपहर दो बजे पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे दोपहर दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 4500 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप रही।
--
फोटो २४ पीबीटीपी २३
चक्कर काटकर निकले वाहन, गलियों में भी लगा जाम
नगर के पीलीभीत रोड से जायसवाल कॉलोनी होते हुए नगर के पकड़िया चौराहा के समीप बंडा रोड पर सड़क से तमाम वाहनों का आवागमन होता है। ठप बिजली लाइनों को ठीक करने के लिए एक धार्मिक स्थल से कुछ दूरी तक सडक़ पर तार बांधकर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। ऐसे में लोगों को चक्कर काटकर गलियों से अपने गंतव्य को रवाना होना पड़ा। गलियों में आवागमन बढ़ने से कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई।