फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply of 6500 consumers remained disrupted for more than five hours

Pilibhit News: पांच घंटे से अधिक समय तक ठप रही 6500 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति

Thu, 03 Jul 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 6500 consumers remained disrupted for more than five hours
पूरनपुर। फाल्ट के चलते नगर के फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति मंगलवार शाम लड़खड़ा गई। 6500 उपभोक्ताओं को पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं मिल सकी। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर में चार फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। फीडर नंबर दो में सबसे अधिक करीब 6500 उपभोक्ता है। मंगलवार शाम 6:30 बजे कुरैशियान मस्जिद के समीप केबल में आग लगने से इस फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद बिजली की आपूर्ति रात 11:15 बजे शुरू हुई। रात 11:30 बजे एक ट्रांसफार्मर की खराबी, देवीस्थान के पास ट्रांसफार्मर का फ्यूज जलने, पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में जंफर जलने, रेहानी मस्जिद के पास फाल्ट होने, पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका में नहर के समीप रखे ट्रांसफार्मर का फ्यूज जलने को लेकर रात 12 बजे तक बिजली की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed