फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electric poles and trees fell in storm and rain, a young woman died

Pilibhit News: आंधी-बारिश में बिजली के खंभे और पेड़ गिरे, युवती की मौत

Sat, 19 Apr 2025 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Electric poles and trees fell in storm and rain, a young woman died
शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी
पीलीभीत। आंधी-बारिश के कहर ने जिले में काफी नुकसान पहुंचाया। आंधी में ढही दीवार से दबकर युवती की मौत हो गई। तीन छुट्टा पशुओं की जान भी चली गई। मकान का छज्जा गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली के खंभे और बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से शहर से लेकर देहात तक कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कलीनगर क्षेत्र के सुखदासपुर गांव और गुलाब टांडा गांव में बिजली गिरने से लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आधी रात के बाद आई तेज आंधी से शहर के मोहल्ला पकड़िया में एक मकान की पक्की दीवार ढह गई। घर में मौजूद आफरीन (30) पुत्री अबरार हुसैन और उसका भाई दीवार के मलबे में दब गया। शोर-शराबे पर जुटे आसपास के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला और आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम से इनकार करते हुए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बीसलपुर। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे आई आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों के मोबाइल फोन और इन्वर्टर डाउन हो गए। शनिवार की दोपहर तक अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। आंधी में पीलीभीत मार्ग, शाहजहांपुर मार्ग, बरेली मार्ग, फरीदपुर मार्ग, बिलसंडा मार्ग, दियोरिया मार्ग, बीसलपुर-पीलीभीत रेलखंड और बीसलपुर-शाहजहांपुर रेलमार्ग पर कुछ पेड़ गिर गए। शनिवार तड़के इन पेड़ों को हटाया गया। खेत में कटी पड़ी गेहूं की कुछ फसल उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन छुट्टा गोवंश की मौत

आंधी और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी, लाल मार्ग व तुलाराम मंदिर क्षेत्र में घूम रहे तीन छुट्टा गोवंश की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। लोगों का कहना है कि फॉल्ट के चलते अक्सर बिजली के खंभों में करंट उतरने की आशंका रहती है। जानकारी देने के बाद भी निगम की ओर से कोई सुधार न कराने के आरोप भी लगाए गए।



दो जगह घरों पर बिजली गिरने से दीवारें क्षतिग्रस्त, घरेलू सामान जला
कलीनगर। आंधी और बारिश के बाद तहसील क्षेत्र के सुखदासपुर गांव निवासी मोहम्मद खुर्शीद के मकान पर बिजली गिर गई। इससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घरेलू बिजली के उपकरण खराब हो गए। इसके अलावा करीब पांच क्विंटल गेहूं की फसल भी जल गई। तेज आवाज होने से घर में मौजूद लोग सहम गए। शनिवार को मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। इसके अलावा गुलाब टांडा गांव निवासी वसीम शाह के घर पर भी बिजली गिरी। हालांकि यहां लिंटर का छज्जा क्षतिग्रस्त हुआ। कोई अन्य नुकसान नहीं हो सका। संवाद







आंधी से गेहूं और आम की फसल को पहुंचा नुकसान
पीलीभीत। तेज आंधी का करीब आधे घंटे से अधिक असर रहा। जिले के अधिकांश इलाकों में खेत में कटी पड़ी या कटने को शेष गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। आंधी के बाद बारिश होने से फसल भीग गई। इससे कटाई और थ्रेसिंग प्रभावित हुई है। इसके अलावा तेज आंधी से आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। माधोटांडा निवासी इशरत खां, भूषण सिंह का कहना है कि आंधी से आम की शुरुआती दौर की फसल गिर गई। कलीनगर क्षेत्र में हल्दीडेंगा, केसरपुर, माधोटांडा और बराही क्षेत्र में आम के बाग सर्वाधिक हैं। नुकसान होने से बाग स्वामियों के चेहरे मुरझा गए। संवाद






किसानों ने जताई गेहूं का दाना काला पड़ने की आशंका
पूरनपुर। आंधी और बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। आंधी और बारिश की वजह से गेहूं की कटाई रुक गई। किसान खेतों में खड़े गेहूं का दाना काला पड़ने की आशंका जता रहे हैं। गेहूं काटकर गन्ना बोआई भी प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि अभी 30 प्रतिशत से अधिक किसानों की गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है। तीसरी बार बारिश से गेहूं का दाना काला होगा। इससे गेहूं का वाजिब मूल्य नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा आम का बौर झड़ने से किसान चिंतित हैं। संवाद

शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी

शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी

शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी

शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी

शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी

शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी

शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी

शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी

शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी

शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी

शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी

शहर के मोहल्ला पकड़िया में गिरी मकान की दीवार। स्रोत मोहल्ले वासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed