{"_id":"5831dd3c4f1c1bb604b399ee","slug":"electric-pole-fell-shabby-department-supply-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग का जर्जर खंभा गिरा, सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग का जर्जर खंभा गिरा, सप्लाई ठप
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग का जर्जर खंभा गिरा, सप्लाई ठप
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी समय से जर्जर बिजली विभाग का पोल शनिवार देर रात अचानक गिर गया। गनीमत रही कि देर हादसा होने के कारण कोई सड़कों पर आवाजाही नहीं थी। सुबह मोहल्ले के लोगों से जानकारी मिलने पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने नया पोल लगाया। इसके बाद क्षतिग्रसत बिजली की तारों में सुधार किया जा सका। इस दौरान घंटों क्षेत्रीय लोगों को अघोषित कटौती की समस्या से जूझना पड़ा।
सुनहरी मस्जिद चौराहा से धुनो चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर लगा विद्युत विभाग का पोल काफी समय से जर्जर हालत में था। सड़क निर्माण के दौरान भी लोगों ने विभागीय अफसरों से इसके बदलने की मांग की थी, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई थी। विद्युत पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह से गल चुका था। शनिवार देर रात अचानक जर्जर खंभा मार्ग के बीचोंबीच गिर गया। रात अधिक होने पर सुनसान होने पर कोई इसकी चपेट में नहीं आ सका, लेकिन खंभा गिरते ही बिजली के तार टूट गए। जिससे क्षेत्रीय लोगों के सामने बिजली की समस्या आ खड़ी हुई। सुबह मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी। जिसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नया खंभा लगाया। क्षतिग्रस्त विद्युत तारों को सुधार कराकर सप्लाई सुचारु कराई गई।