फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   election

भाजपा से डॉ. दलजीत कौर, सपा से स्वामी प्रवक्तानंद ने कराया नामांकन

Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
election
पीलीभीत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मात्र दो ही नामांकन हुए। सपा से स्वामी प्रवक्तानंद और भाजपा से डॉ. दलजीत कौर ने पर्चा दाखिल किया। जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया को लेकर सख्त सुरक्षा इंतजाम रहे। कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नामांकन कक्ष जाने की जिद की। लेकिन सीमित संख्या में ही लोगों को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से नामांकन हुए। दोपहर करीब 12 बजे सपा समर्थित प्रत्याशी जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्तानंद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वह नामांकन कर वापस निकले ही थे कि कुछ मिनट बाद ही भाजपा से डॉ. दलजीत कौर पहुंची। दोनों ही काफिले वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे थे। दोनों के समर्थक आपस में भिड़ न जाएं, इसका भी पूरा ख्याल रखा गया। एक तरफ बैरिकेडिंग हटाकर सपा नेताओं को वापस किया, तो दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी को नामांकन कक्ष में भेज दिया था। डीएम पुलकित खरे ने खुद नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई। एक घंटे में दोनों प्रत्याशी का नामांकन होने के बाद कोई अन्य नहीं पहुंचा। अफसर तीन बजे तक खाली बैठे रहे। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने कार्यालय पर बैठक की। इसमें जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा समेत कई नेता मौजूद थे। उधर, भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद मां यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में पहुंचकर सभा हुई। इसमें चारों विधायक रामसरन वर्मा, संजय सिंह गंगवार, किशनलाल राजपूत, बाबूराम पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल गंगवार, सांसद प्रवक्ता एमआर मलिक आदि मौजूद थे। अब 29 जून को नाम वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (न्यायिक) देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि तय समयानुसार दो नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब सपा प्रत्याशी ने गिनाए 34 सदस्य
नामांकन कराने के बाद मीडिया से बात करते हुए सपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद ने खुद के पास बहुमत का दावा किया। कहा कि उनके समर्थन में 34 जिला पंचायत सदस्य है। ऐसे में जब पूछा गया कि जिले में तो इतने ही कुल पद हैं। अगर 34 सदस्य आपके पास हैं तो भाजपा का प्रत्याशी कहां गया। इस पर हास्यास्पद अंदाज में जवाब दिया कि वह भी इसी में शामिल हैं।
सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नारे के तहत काम करना ही प्राथमिकता में रहेगा। हमें पूरा समर्थन हैं। तीन जुलाई को विपक्षियों को हकीकत का अहसास हो जाएगा। हमारी जीत तय है।

- डॉ. दलजीत कौर, भाजपा प्रत्याशी
हमारे पास बहुमत से कहीं ज्यादा सदस्यों का समर्थन है और हमारी जीत भी पक्की है। दबे, पिछड़ों को उनका हक दिलाने पर काम किया जाएगा। सबको साथ लेकर विकास कराना ही प्राथमिकता है। - स्वामी प्रवक्तानंद, सपा प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed