फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elderly woman body found at home murder and robbery alleged in pilibhit

पीलीभीत: घर के बरामदे में पड़ा मिला वृद्धा का शव, गले पर खरोंच के निशान, हत्या के बाद लूट का आरोप

Sat, 26 Sep 2026 02:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 26 Sep 2026 02:03 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके ही घर में पड़ा मिला। महिला ने जो गहने पहने थे, वे गायब मिले। परिजनों ने हत्या कर लूटपाट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Elderly woman body found at home murder and robbery alleged in pilibhit
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खांडेपुर में शुक्रवार रात 82 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर के बरामदे में मृत पड़ी मिलीं। उनके गले पर खरोंच और सिर में चोट के निशान बताए गए हैं। कानों के कुंडल, सोने की अंगूठियां और पैरों की पायल गायब मिलने से परिजनों ने हत्या कर लूट किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है।

विज्ञापन


खांडेपुर निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता रामकुमार गंगवार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने पुत्र दिनेश गंगवार के साथ बरेली के भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल में दवा लेने गए थे। रात में जब दोनों घर लौटे। मुख्य गेट लगा हुआ था। कुंडी नहीं लगी थी। गेट खोलकर अंदर पहुंचे तो बरामदे में उनकी पत्नी कुसुम देवी मृत अवस्था में पड़ी थीं। उनके गले पर खरोंच के निशान थे। सिर में भी चोट थी। 
विज्ञापन


मृतका के कुंडल, अंगूठियां और पायल गायब 
परिजनों के मुताबिक कुसुम देवी के कुंडल, सोने की दो अंगूठियां और पायल गायब थीं। गायब जेवरात की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है। रामकुमार ने आशंका जताई कि बदमाशों ने गले में रस्सी डालकर उनकी पत्नी की हत्या की और जेवर उतारकर ले गए। हालांकि घर से अन्य किसी सामान के गायब होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बरेली में रह रहे पुत्र हरीश कुमार भी देर रात घर आ गए, जबकि आगरा में रहने वाले दूसरे पुत्र राकेश कुमार शनिवार तड़के पहुंचे। तीनों पुत्रों के पहुंचने के बाद परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर और आसपास के स्थानों का निरीक्षण किया तथा परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। परिवार वालों ने शौचालय की दीवार पर भी खून के निशान होने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वृद्धा के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed