{"_id":"6a286d6ea0fb6f1d3a0ba0a7","slug":"elderly-e-rickshaw-rider-killed-one-injured-after-collision-with-four-wheeler-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-161490-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार पहिया वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार वृद्ध की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार पहिया वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार वृद्ध की मौत, एक घायल
विज्ञापन
बीसलपुर। बरेली मार्ग के मंडरा सुमन मोड़ पर मंगलवार देर शाम चार पहिया वाहन की चपेट में आकर ई-रिक्शा पर सवार वृद्ध की मौत हो गई है और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूला निवासी ज्ञानेंद्र कुमार भारती ने बताया कि उनके पिता 60 वर्षीय चंद्रपाल भारती मंगलवार को ई-रिक्शा लेकर चुरा सकतपुर की ओर से मंडरा सुमन आ रहे थे। वह मंडरा सुमन के बरातघर में चौकीदार थे। उनके साथ गांव मंडरा सुमन निवासी सुरेश कुमार भी थे। रास्ते में बरेली बीसलपुर मार्ग के मंडरा सुमन मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आकर ई रिक्शा पलट गया और उसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंद्रपाल बेहोश हो गए थे। सुरेश कुमार को बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। बेहोश हुए चंद्रपाल भारती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक चार पहिया वाहन कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद