फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eight people injured in road accidents

Pilibhit News: सड़क हादसों में आठ लोग घायल

Sat, 22 Jun 2024 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured in road accidents
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के पांच स्थानों पर बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




बरेली के थाना भुता के गांव उदयपुर निवासी भूपराम बृहस्पतिवार की शाम बाइक से बीसलपुर आ रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी सुखदेवी भी थीं। रास्ते में वीरसिंहपुर मोड़ पर सामने से आई मैटाडोर की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पिपरिया मंडन निवासी आनंद कुमार बृहस्पतिवार को बाइक से अपने गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके गांव के रिंकू और महेश भी थे। रास्ते में कासिमपुर मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से बाइक गिर गई और तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मुनेश शुक्रवार को सुबह बाइक से चीनी मिल की ओर जा रहे थे। रास्ते में ईदगाह चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर तहसील के कस्बा घुंघचाई निवासी अमित कुमार बृहस्पतिवार की शाम बीसलपुर से कार से अपने घर लौट रहे थे। कार में उनके परिवार का ही सौरभ भी था। रास्ते में कटना नदी के पुल के पास संतुलन बिगड़ जाने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed