फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eight lakh rupees were duped by the fraudster on the pretext of sending him to Malaysia on a work visa.

Pilibhit News: वर्क वीजा पर मलयेशिया भिजवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगे

Wed, 15 Apr 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 15 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees were duped by the fraudster on the pretext of sending him to Malaysia on a work visa.
पूरनपुर। वर्क वीजा पर मलयेशिया भेजने का झांसा देकर गांव हरीपुर कलां के अरबाज खां और उसके बहनोई थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव धनेगा निवासी नसीमुद्दीन से चार-चार लाख रुपये लेकर टूरिस्ट बीजा पर थाईलैंड भेज दिया गया। वहां से डंकी मार्ग से दोनों को मलयेशिया भेजा गया। मलयेशिया में एक होटल में उनकी बिक्री कर दी गई। होटल में गाली-गलौज कर दोनों से गंदगी साफ कराई गई। खाने, पीने को नहीं दिया गया। पुलिस से शिकायत पर दोनों से 70-70 हजार रुपये घर से मंगवाकर पासपोर्ट वापस कराए गए। बमुश्किल घर लौटे पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव हरीपुर कलां के अरबाज ने बताया कि गांव के दो युवकों ने वर्क वीजा पर काम दिलाने का झांसा देकर उसे और उसके बहनाई नसीमुद्दीन को मलयेशिया भेजने का झांसा दिया गया। दोनों से चार-चार लाख रुपये लिए। रुपये गांव के कई लोगों के सामने दिए गए। तीन फरवरी को टूरिज्म वीजा पर आरोपियों ने अपने तीसरे भाई के सहयोग से वर्क वीजा पर थाईलैंड भेज दिया।
विज्ञापन

विरोध पर बताया गया कि थाईलैंड से दोनों को मलयेशिया भिजवा दिया जाएगा। थाईलैंड पहुंचने पर दोनों को टूरिज्म वीजा पर भेजने की जानकारी हुई। बाद में दोनों को तीसरे आरोपी के साथ डंकी मार्ग से मलेशिया पहुंचा दिया गया। मलेशिया में दोनों की एक होटल में बिक्री कर दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed