{"_id":"58da97d44f1c1b027c63f1ce","slug":"eight-lakh-rupees-of-fci-assistant-manager-were-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई के सहायक मैनेजर साढ़े आठ लाख रुपये पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई के सहायक मैनेजर साढ़े आठ लाख रुपये पकड़े गए
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चेकिंग के दौरान राज्य भंडारण निगम गोदाम के सहायक मैनेजर गुणवत्ता को साढ़े आठ लाख रुपये समेत हिरासत में लिया है। उनके पास बिठौरा गोदाम का भी चार्ज है। वह रुपये कहां से लाए इसको लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने आयकर टीम को मौके बुलाकर जांच शुरू कर दी है। एफसीआई गोदाम पर उतार के नाम पर जमकर डाला वसूली होती है। कथित परंपरा के तौर पर होने वाली डाला वसूली की कई बार पहले शिकायतें हो चुकी हैं। वसूली बंटवारे को लेकर पल्लेदारों और गोदाम कर्मचारियों में विवाद हुआ, लेकिन डाला वसूली नहीं रुकी। मंगलवार को आसाम हाइवे पर चेकिंग के दौरान गोदाम से जिला मुख्यालय जा रहे गोदाम के सहायक मैनेजर (गुणवत्ता) को पुलिस ने साढ़े आठ लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पूछताछ पर सहायक प्रबंधक ने 19 अप्रैल को अपने भतीजे की होने वाली शादी को लेकर रकम ले जाने की जानकारी दी है। रुपये कहां से लाए गए इसकी जानकारी नहीं दे सके हैं। उच्च अफसरों से बातचीत कर आयकर टीम को बुलाया गया है। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, गोदाम के सहायक मैनेजर से भारी रकम बरामदगी का मामला राइस मिलर्स, सीड्स और अन्य व्यापारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन