फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

बच्चों को देना था 22 लीटर दूध, मंगवाया सिर्फ 12 लीटर

Fri, 29 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
education
कलीनगर (पीलीभीत)। बीएसए अमित कुमार ने बुधवार को पूरनपुर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल नदह ताल्लुके माधोटांडा का औचक निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर नाराजगी जताई। शिक्षकों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

स्कूल में 295 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 129 छात्र-छात्राएं ही स्कूल में पढ़ने आए। उपस्थित बच्चों के लिए 22 लीटर दूध की जगह 12 लीटर दूध ही मंगाया गया। दूध की बाल्टी देखकर बीएसए भड़क गए। प्रधानाध्यापक मंजू रानी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। शिक्षकों में आपसी समन्वय का अभाव पाए जाने पर पूरे स्टाफ को चेतावनी दी और आपसी समन्वय बनाकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। स्कूली बच्चों को नवाचार ढंग से पढ़ाई कराने के लिए धनराशि भेजने के बाद भी ब्लूटूथ नहीं खरीदे गए। बच्चों का आधार वेरिफिकेशन भी नहीं किया गया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी पूरनपुर को पिछले दो साल में उक्त स्कूल में भेजी गई ग्रांट की तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। रिपोर्ट के बाद प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई तय की जाएगी। कटपूरा के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करने पर 37 छात्र-छात्राएं पंजीकृत मिले। इसमें से 26 छात्र-छात्राएं स्कूल में पढ़ाई करते मिले। विद्यालय की व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed