फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Education news in district.

Pilibhit News: अब 31 अक्तूबर तक करा सकेंगे परीक्षा फार्म में हुई त्रुटियों का संशोधन

Thu, 30 Oct 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 30 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Education news in district.
पीलीभीत। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा फार्म में हुई त्रुटियों को सुधारने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा फार्म में की गई गलतियों को सुधारने के लिए विद्यार्थियों को एक और अवसर प्रदान किया है। पहले निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुकी थी लेकिन सुधार के अनुरोध को देखते हुए परिषद ने 31 अक्तूबर तक का अतिरिक्त समय दिया है। इस अवधि में परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन सुधार प्रक्रिया सक्रिय रहेगी। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परिषद के निर्देश के अनुसार छात्र अपने शैक्षिक विवरणों में हुई त्रुटियां जैसे विषय/वर्ग, छात्र या अभिभावक का नाम, वर्तनी, लिंग, जाति, फोटो तथा कक्षा 11वीं में अंकित हाईस्कूल के अनुक्रमांक आदि को ऑनलाइन माध्यम से संशोधित करा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि जन्मतिथि में सुधार, छात्र या माता-पिता के पूर्ण नाम में बदलाव और किसी छात्र के विवरण को डिलीट या रिस्टोर कराने जैसे मामलों के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। ऐसे आवेदन प्रधानाचार्य की ओर से सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 31 अक्तूबर तक प्रस्तुत किए जाने हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने विवरणों की जांच कर आवश्यक सुधार कर लें ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed