फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education,crime

आयुर्वेदिक कॉलेज के तीन छात्र निलंबित

Tue, 08 Nov 2022 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
education,crime
पीलीभीत। ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस कर रहे तीन छात्रों के दाखिले फर्जी होने की जानकारी सामने आने पर सोमवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया। तीनों बीएमएस के प्रथम वर्ष के छात्र हैं। इस मामले में काउंसिलिंग करने वाली एजेंसी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत में ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज से तीन छात्र बीएएमएस (प्रथम वर्ष) की पढ़ाई कर रहे थे। तीनों ने 2021 में यहां दाखिला लिया था। बीते दिनों शासन में शिकायत हुई कि नीट की फर्जी डिग्री लगाकर कुछ लोगों ने प्रदेश के विभिन्न आयुर्वेदिक कॉलेजों में दाखिले करा लिए हैं। इस पर जांच शुरू हुई। पीलीभीत के आयुर्वेदिक कॉलेज में तीन छात्रों के नाम सामने आए। जांच में इनकी नीट की मार्कशीट फर्जी पाई गई। सोमवार को इसकी जानकारी आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस केदार को मिली। सत्यापन के बाद उन्होंने तीनों छात्रों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. केदार ने बताया कि इस मामले में शिवम कुमार पटेल, नितिन जायसवाल व सौरभ कुशवाह को निलंबित किया गया है। विभाग के उच्चाधिकारियों की तरफ से लखनऊ के हजरतगंज थाने में अपट्रान ट्रॉनिक्स लिमिटेड के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह व अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। काउंसिलिंग की जिम्मेदारी इसी कंपनी को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के एक अधिकारी ने बताया कि इस शैक्षिक सत्र के लिए एक फरवरी 2022 से 19 मई तक चार चरणों में काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी की गई। प्रदेश के राजकीय व निजी कॉलेजों में 7338 सीटों पर प्रवेश हुए। दाखिले के बाद सीट एलॉट कर दी गईं। इसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्यों ने अभिलेखों का सत्यापन कराया तब मामला पकड़ में आया। प्राचार्य का कहना है कि काउंसिलिंग के दौरान ही कुछ गड़बड़ हुई है। इस मामले की जांच एसटीएफ की लखनऊ ब्रांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि शासन ने इस मामले में सीबीआई जांच की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed