फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eddie Health expressed displeasure over the disorder found in the hospital

Pilibhit News: अस्पताल में अव्यवस्था मिलने पर एडी हेल्थ ने जताई नाराजगी

Tue, 09 Sep 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 09 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Eddie Health expressed displeasure over the disorder found in the hospital
जहानाबाद। बरेली मंडल के स्वास्थ्य सहायक निदेशक डॉ. टीपी राठौर ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अव्यवस्थाएं पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर सहायक निदेशक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंनेे समस्त वार्ड, लेबर रूम, ओटी, डॉक्टर रूम, किचन, रिकॉर्ड रजिस्टर आदि को चेक किया। भर्ती मरीजों से जानकारी ली कि भोजन व अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के उपरांत सहायक निदेशक ने बताया कि सफाई ठीक नहीं पाई गई। किचन में भी खामियां मिली हैं। लेबर रूम और ओटी अलग अलग होना चाहिए, लेकिन यहां एक में ही पाया गया। ओटी अभी बंद चल रही है। माइनर ओटी में ड्रेसिंग मेटेरियल पर्याप्त मात्रा में नहीं पाया गया। चोटिल मरीजों जो टांके लगाने वाली सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में नहीं पाई गई। समस्त खामियों को लेकर स्टाफ को फटकार लगाते हुए एमओआईसी डॉ. कमलेश गंगवार को दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed