फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Earlier there was corruption and appeasement, today there is peace, progress and prosperity in the country: Dhami

पहले था भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण, आज देश में शांति, प्रगति और समृद्धि : धामी

Mon, 15 Apr 2024 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Earlier there was corruption and appeasement, today there is peace, progress and prosperity in the country: Dhami
पूरनपुर में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री-संवाद
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने जिले में की तीन सभाएं, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गभिया सहराई के गौरी मंदिर परिसर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले देश में भ्रष्टाचार था। तुष्टीकरण था। परिवारवाद और पार्टियों को बढ़ाने का काम होता था। आज देश में शांति है, प्रगति और समृद्धि है। उत्तर प्रदेश में तो सपा के राज में गुंडे-माफिया को संरक्षण मिलता था। अब योगी जी के समय में पूरे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जिले में गभिया सहराई के अलावा पूरनपुर और मझोला में भी चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएए से बंगाली मतदाताओं और मझोला में पर्वतीय समाज के वोटों का समीकरण साधा। भाजपा के संकल्प पत्र के बारे में बताया और भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद को जिताने की अपील की।
विज्ञापन

गभिया सहराई में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सबको वह समय याद है, जब देश में केवल भ्रष्टाचार था। तुष्टीकरण होता था, क्योंकि परिवार की राजनीति होती थी। आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते थे। मोदी जी के आने के बाद 10 सालों में एक भी घोटाला नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी जी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दूसरे लोग, अपनी पार्टी और परिवारों को बचाने के लिए बेमेल गठबंधन कर रहे हैं। गभिया सहराई में मंच पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और कई प्रधान मौजूद रहे।
-
सीएए से साधा बंगाली समाज के वोटों का समीकरण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सीएए से बंगाली समाज के वोटों का समीकरण साधा। कहा कि देश में सीएए लागू हो जाने से बंगाली समाज की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने, उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में रहने वाले बंगाली समाज को दी गई सुविधाओं का जिक्र भी किया। 2600 लोगों को जमीन का पट्टा दिए जाने की जानकारी दी। बंग भवन बनाए जाने की घोषणा के बारे में बताया।
-----
पुष्प बरसाए, आरती और विशेष उलू ध्वनि से किया स्वागत
प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बंगाली समाज की महिलाओं ने स्वागत किया। पुष्प बरसाए, आरती की और विशेष उलू ध्वनि निकाली। बताया जाता है महिलाएं यह ध्वनि विशेष अवसरों पर निकालती हैं। मंच पर जाने से पहले मुख्यमंत्री ने गौरी शंकर मंदिर में माथा भी टेका।
-
कई कीर्तिमान किए स्थापित, धर्म का सम्मान, संस्कृति को दिया बढ़ावा : धामी
पूरनपुर (पीलीभीत)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर के एक रिजार्ट में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने एक दशक में कई कीर्तिमान स्थापित किए है। इस कारण देश आर्थिक स्तर पर विश्व में 11वें स्थान से पांचवें नंबर पर आ गया है। 50 प्रतिशत लोग डिजिटल ट्रांजक्शन कर रहे है। धर्म का सम्मान, संस्कृति को बढ़ावा दिया है, जबकि विपक्ष सनातन को रोकने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ता, परिश्रम से काम किया, जिस कारण देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए। पहले देश में हमले होते थे। सैनिकों को पीड़ा से गुजरना पड़ता था। अब गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है।
सपा के शासनकाल में व्यापारियों से वसूली होती थी। अब माफिया जेल में है या फिर गायब हो गए हैं। सेना का हौसला बढ़ा है। प्रबुद्ध सम्मेलन में राज्यमंत्री संजय गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी आदि ने विचार रखे। संवाद
-
भानुमती के कुनबे की तरह है गठबंधन : धामी
मझोला (पीलीभीत)। चीनी मिल के खेल मैदान पर सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस जितने भी गठबंधन करने वाले हैं। एक बार फिर से देश को 2014 के पहले की तरह वाली भ्रष्टाचार की खाई में धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों के गठबंधन की तुलना भानुमती के कुनबे से की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। वहीं अपनी हार को देखते हुए, आज जितने भी भ्रष्टाचारी हैं। इन्होंने एक गठबंधन बना लिया है। जो ठगबंधन बनकर रह गया है।
हर एक दल चाहता है कि मैं दूल्हा बन जाऊं, लेकिन कोई बराती बनने को तैयार नहीं है। ये ठीक वैसा ही है, जैसे भानुमती ने कुनबा जोड़ा। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदी जी को अपना परिवार मानता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आपके बीच जितिन प्रसाद को लेकर आया हूं। मुझे उम्मीद है कि आप इन्हें अधिक से अधिक वोटों से जिताने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ मंच पर लोकसभा प्रत्याशी जितिन प्रसाद, प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, मझोला अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक प्रवक्ता नंद, अजय गोयल, उत्तराखंड कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद जोशी आदि मौजूद रहे।

पूरनपुर में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री-संवाद

पूरनपुर में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed