{"_id":"6671e57dcb58d6cac80ebcc4","slug":"during-inspection-fire-extinguishers-were-found-to-be-faulty-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118088-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निरीक्षण के दौरान खराब मिले अग्निशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निरीक्षण के दौरान खराब मिले अग्निशमन यंत्र
विज्ञापन
पूरनपुर के सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से जानकारी करते प्रभारी अग्निशमन अधिकारी । सं
पूरनपुर। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने सीएचसी पूरनपुर, माधोटांडा और महिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन यंत्रों की जांच की। इस दौरान महिला अस्पताल और माधोटांडा सीएचसी के दूसरी मंजिल पर अग्निशमन यंत्र खराब मिले। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
शासन के आदेश पर सरकारी और निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को अग्निशमन यंत्रों की जांच, सुधार कराने के आदेश पर जिले में अग्निशमन यंत्रों की जांच के लिए अभियान शुरू किया गया है।
मंगलवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने टीम के साथ सीएचसी पहुंचकर अग्निशमन यंत्रोंं की जांच की। जांच में मिली खामियों को दुरुस्त कराने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी को कहा। कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों को चलाने की जानकारी भी दी गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सीएचसी के अलावा माधोटांडा सीएचसी और एक दिन पहले नगर के महिला अस्पताल में जांच की गई।
विज्ञापन
महिला अस्पताल और माधोटांडा सीएचसी के दूसरी मंजिल पर अग्निशमन यंत्र खराब मिले। खामियों को सुधारने को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मिली कमियों की जानकारी सीएमओ को दी जाएगी। साथ ही जांच रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा।