फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to testing work, electricity supply of 16 thousand consumers was disrupted

Pilibhit News: टेस्टिंग कार्य के चलते बाधित रही 16 हजार उपभोक्ताओं की बिजली

Sun, 18 May 2025 10:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Due to testing work, electricity supply of 16 thousand consumers was disrupted
पीलीभीत। शहर के नकटादाना उपकेंद्र पर टेस्टिंग कार्य के चलते कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। इससे क्षेत्र के 16 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अन्य मोहल्लों में कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को अलग-अलग इलाकों में हुए फॉल्ट से कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति दो घंटे से अधिक बाधित रही। शहर के नकटादाना फीडर पर वार्षिक टेस्टिंग कार्य के चलते करीब 16 हजार उपभोक्ताओं की बिजली कुछ घंटों के लिए बाधित रही।
विज्ञापन

इसमें शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजकुंज, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, सिविल लाइंस साउथ आदि मोहल्ले शामिल रहे। इसके अलावा शहर के आवास विकास, कांशीराम कॉलोनी, मदीनाशाह, खैरूल्ला शाह, तुलाराम, कोतवाली मार्ग, रामस्वरूप पार्क, बाजार गेट आदि इलाकों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि टेस्टिंग के चलते कुछ इलाकों में बिजली बाधित रही। अन्य जगह किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed