{"_id":"66990cfde3141e6e8306ccdc","slug":"drunken-youths-created-a-ruckus-and-beat-up-a-villager-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119620-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, ग्रामीण को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, ग्रामीण को पीटा
विज्ञापन
बरखेड़ा। नशे में धुत तीन युवक दुकान पर खड़े ग्रामीण का मोबाइल छीनने लगे, विरोध करने पर पिटाई कर दी। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी युवक धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव जिउरहा कल्याणपुर निवासी राहुल शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की रात वह बरखेड़ा से दवा लेकर आ रहा था। रास्ते में एक अस्पताल के निकट स्थित पान भंडार की दुकान पर रुका। आरोप है कि वहां बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्ति भी पहुंच गए। तीनों नशे में धुत थे।
आरोप है कि तीनों ग्रामीण का मोबाइल छीनने लगे, विरोध करने पर मारपीट की। इसपर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही हैं। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।