फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drunken soldiers beat elderly petitioner with sticks

Pilibhit News: नशे में धुत सिपाहियों ने बुजुर्ग अर्जी लेखक को डंडे से पीटा

Wed, 15 Nov 2023 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Drunken soldiers beat elderly petitioner with sticks
पूरनपुर तहसील परिसर में अर्जी लेखक को पीटते सिपाही । स्रोत - सोशल मीडिया
पूरनपुर। कोतवाली परिसर में मंदिर में पूजा करने गए बुजुर्ग अर्जी लेखक की नशे में धुत दो सिपाहियों ने पिटाई कर दी। इसके बाद तहसील में जाकर भी डंडों से पीटा। कुछ वकीलों ने उन्हें बचाया। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। वकीलों के प्रतिनिधि मंंडल ने कोतवाल से मिलकर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला कायस्थान निवासी नरेंद्र प्रताप सक्सेना तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों की अर्जी लिखते हैं। उन्होंने बताया कि वह रजिस्टर्ड पिटीशन राइटर हैं। बुधवार को कोतवाली परिसर के मंदिर में पूजा करने गए थे। इस दौरान बगैर वर्दी पहने नशे में धुत दो सिपाहियों ने उनको गालियां दीं और पिटाई कर दी। बाद में वह तहसील परिसर में लगे हैंडपंप पर पानी पीने गए तो दोनों सिपाही वहां पहुंच गए और सरेआम डंडों से उनकी पिटाई की।
विज्ञापन

शोर मचाने पर पहुंचे कुछ वकीलों ने नरेंद्र प्रताप को बमुश्किल बचाया। वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाल से मिलकर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि कोतवाल ने वकीलों को सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। अर्जी लेखक को सिपाहियों ने पीटा नहीं, बल्कि धक्का मुक्की हुई है। इधर सोशल मीडिया पर बुजुर्ग अर्जी लेखक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed