फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Driver enters OPD premises with e-rickshaw, creates stampede

Pilibhit News: ओपीडी परिसर में ई-रिक्शा लेकर घुसा चालक, मची भगदड़

Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Driver enters OPD premises with e-rickshaw, creates stampede
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय की ओपीडी परिसर से जाता ई-रिक्शा।संवाद
पीलीभीत। जिला अस्पताल के ओपीडी परिसर में शुक्रवार को एक ई-रिक्शा चालक दवा और सामान लेकर घुस गया। इससे मरीजों में भगदड़ मच गई। खास बात यह कि अस्पताल का कर्मचारी भी ई-रिक्शे के साथ ही मौजूद था। चालक मरीजों की भीड़ के बीच ई-रिक्शा लेकर कर्मचारी के कहने पर ही पहुंचा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब 11:45 बजे एक ई-रिक्शा चालक रिक्शे पर विभागीय सामान लेकर ओपीडी परिसर के अंदर पहुंच गया। इससे दवा काउंटर, एक्सरे कक्ष, लैब, सीटी स्कैन आदि के बाहर लाइन में लगे मरीजों में भगदड़ सी मच गई। मरीजों को काफी असुविधा हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत तब हुई जब ई-रिक्शा लैब के रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास पहुंचा। वहां गैलरी काफी संकरी थी। ऐसे में मरीजों को इधर-उधर हटना पड़ा। मरीजों को आपस में काफी नोंकझोंक भी हुई। नियमानुसार यह ई-रिक्शा ओपीडी परिसर में प्रवेश नहीं करना चाहिए था। ई-रिक्शे पर आए सामान को बाहर ही उतारना चाहिए था। मगर कर्मचारी ने ऐसा नहीं किया। कर्मचारी खुद ही ई-रिक्शा को भीड़ से निकलवाने में सहयोग करता दिखा। मेडिकल प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि यह मामला जानकारी में नहीं है। जानकारी कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed