फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Driver attacked during strike

Pilibhit News: हड़ताल के दौरान चालक पर हमला

Mon, 15 Jan 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Driver attacked during strike
पीलीभीत। ट्रक लेकर जा रहे ड्राइवर को रोककर कुछ लोगों ने उस पर लोहे की राॅड से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर चालकों की हड़ताल के दौरान ट्रक चलाने से मना कर रहे थे। सुनगढ़ी पुलिस ने अब छह दिन बाद हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि वह ड्राइवर है। आठ जनवरी की रात साढ़े नौ बजे वह मंडी समिति से अपना ट्रक लोड कर जा रहा था। इस दौरान नगर पंचायत के ही रहने वाले पूरनलाल, मुकेश, राजेंद्र और स्केद्र ने ट्रक को मंडी गेट से निकलते ही रोक लिया और कहने लगे कि सभी ड्राइवर हड़ताल पर है, ट्रक क्यों चला रहे हो।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज भी की गई। जब उसने विरोध किया तो लोहे की राॅड से उसके सिर पर हमला किया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान उसका एक हाथ भी तोड़ दिया गया। शोर सुनकर मां और भाई पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की तहरीर पर छह दिन बाद सुनगढ़ी पुलिस ने पूरनलाल, मुकेश, राजेंद्र, स्केंद्र वर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed